17 से 26 अप्रैल तक जवाहर कला केन्द्र में आयोजन, शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश
जयपुर। सहकारिता विभाग और राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफेड) के संयुक्त तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026’ का आयोजन 17 से 26 अप्रैल तक जवाहर कला केन्द्र में किया जाएगा। इसको लेकर सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डॉ. शर्मा ने कहा कि यह मेला जयपुर की पहचान बन चुका है और हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग इसका इंतजार करते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले में आने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। मेले में ऑर्गेनिक उत्पादों और श्रीअन्न (मिलेट) आधारित उत्पादों को विशेष स्थान दिया जाएगा।
साथ ही स्टॉल्स की संख्या बढ़ाने और देश-प्रदेश से आने वाले प्रतिभागियों के लिए आवास एवं परिवहन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। आकर्षण बढ़ाने के लिए मेले में नवाचारों का समावेश किया जाएगा और प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान की लोक कलाओं की प्रस्तुति होगी। यह मेला सहकारी संस्थाओं, महिला समूहों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और बिक्री के लिए सशक्त मंच प्रदान करेगा।
#NewsExpressRajasthan #SpiceFair2026 #JaipurEvents #Rajasthan #Cooperative #OrganicProducts #Millets #VocalForLocal #Handmade #IndianSpices #CulturalFest #SupportLocal #WomenEmpowerment #SHG #IndiaEvents #JaipurFestival
