हिमालयन भालू के जोड़े को भी दिया नाम
जयपुर। वन मंत्री संजय शर्मा ने गुरुवार को जयपुर स्थित नाहरगढ जैविक उद्यान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उद्यान की चर्चित बाघिन ‘रानी’ के पांचों शावकों का नामकरण किया।
वन मंत्री ने नर शावकों को विजय, शौर्य और सूर्या नाम दिया। जबकि मादा शावकों को अम्बे और वृंदा नाम दिया।
इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर चिड़ियाघर से एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाए गए हिमालयन भालू के जोड़े में नर भालू का नाम ‘हरि’ और मादा का ‘कमला’ रखा गया। इस अवसर पर पीसीसीएफ हॉफ पीके उपाध्याय, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरुण प्रसाद, उप वन संरक्षक विजयपाल सिंह और डॉ अरविंद माथुर सहित वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।
#NewsExpressRajasthan NahargarhBiologicalPark #JaipurNews #WildlifeIndia #ForestDepartment #TigerCubs #WildlifeConservation #ZooUpdate #AnimalLovers #NatureNews #JaipurDiaries #WildlifePhotography #IncredibleIndia #BearEnclosure #ZooLife #BreakingNews
