अजयवीर सिंह फिर बने प्रदेशाध्यक्ष, वाहन चालकों के हक़ की लड़ाई को नई गति देने का संकल्प

अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ की प्रदेश महासमिति बैठक में उठे ज्वलंत मुद्दे

जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ की प्रदेश महासमिति की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जयपुर स्थित संघ के प्रदेश कार्यालय, सिंचाई विभाग में संपन्न हुई। बैठक में सभी संभाग, जिला और उपशाखा अध्यक्षों सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में द्वितीय पदोन्नति पर 4200 ग्रेड पे, हार्ड ड्यूटी एलाउंस, ओवरटाइम भुगतान और राजकीय वाहनों के इंश्योरेंस जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। इस बीच अजयवीर सिंह लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुने गए प्रदेश अध्यक्ष

उन्होंने पदभार संभालते हुए कहा कि वे वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। कार्यकारिणी में लक्ष्मीनारायण मीना और रमेश छापोला को भी शामिल किया गया। बैठक में प्रदेश संरक्षक ज्ञानचंद जांगिड़ सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#NewsExpressRajasthan #RajasthanDriversUnion #EmployeeRights #WorkersUnity #TechnicalStaffAssociation #RajasthanNews #UnionLeadership #DriversDemand4200GradePay #JaipurUpdates #PublicServiceStaff

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!