‘राजस्थान का देशी पौष्टिक भोजन’ थीम पर जारी हुआ विशेष पिक्चर पोस्ट कार्ड सेट

विश्व खाद्य दिवस पर भारतीय डाक विभाग की अनोखी पहल

जयपुर। विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर भारतीय डाक विभाग, राजस्थान परिमंडल द्वारा गुरुवार को ‘राजस्थान का देशी पौष्टिक भोजन’ विषय पर आधारित पिक्चर पोस्ट कार्ड सेट का शुभारंभ जयपुर जीपीओ में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल सुशील कुमार ने किया। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल (दक्षिण क्षेत्र) बी.एल. सोनल, निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय) अनुब्रता संकरकुमार दास, प्रवर अधीक्षक डाकघर प्रिंयका गुप्ता, सहायक निदेशक प्रवीण कुमार मीणा, फिलेटलिस्ट राजेश पहाड़िया एवं योगेश भटनागर सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जारी किए गए पोस्ट कार्ड सेट में राजस्थान के पांच पारंपरिक पौष्टिक व्यंजन केर-सांगरी, हल्दी की सब्जी, मंगोड़ी, मेथी दाना और ग्वार फली की सब्जी को प्रमुखता दी गई है।

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल सुशील कुमार ने कहा कि तेजी से बढ़ती फास्ट फूड संस्कृति के बीच स्थानीय पारंपरिक खाद्य पदार्थों की ओर लौटना स्वास्थ्यवर्धक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सराहनीय कदम है। राजस्थान के स्थानीय व्यंजन पौष्टिकता, स्वाद और स्थायित्व का अद्भुत संगम हैं।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय डाक विभाग समाज में संस्कृति, जागरूकता और जनहित के प्रसार में सदैव अग्रणी रहा है। यह विशेष पोस्ट कार्ड सेट से स्थानीय भोजन – वैश्विक स्वास्थ्य का सशक्त संदेश जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम के अंत में ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ के प्रति विभाग के निरंतर प्रयासों की भी सराहना की गई।

#NewsExpressRajasthan #WorldFoodDay #RajasthanCuisine #IndiaPost #HealthyEating #LocalToGlobal #TraditionalFood #SustainableLiving #SukanyaSamriddhi #DesiFlavors #PostalHeritage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!