गोविंद देवजी का 120 किलो पंचामृत से होगा ज्येष्ठाभिषेक

सिर पर धारण करेंगे फूलों का मुकुट, भक्तों में वितरित होगा पंचामृत

जयपुर। ज्येष्ठ पूर्णिमा बुधवार को गोविंद देवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुर श्रीजी का ज्येष्ठाभिषेक किया जाएगा। सफेद रंग की धोती और दुपट्टा की नई पोशाक धारण कराई जाएगी। राजभोग के बाद ठाकुर श्रीजी को फूलों से बनाया विशेष मुकुट धारण कराया जाएगा। अन्य अलंकार भी धारण कराए जाएंगे। दोपहर 12:30 बजे जलयात्रा की झांकी के दर्शन होंगे।

ठाकुर श्रीजी को पांच तरह के ऋतु फल, पांच तरह दाल भिगोना, ठंडाई, शरबत, अमरस, कचोरी, मिठरी, लड्डू, सलोनी का भोग लगाया जाएगा। भोग के बाद जब पट्ट पुन: खुलेंगे तब ठाकुर श्रीजी और राधा रानी जी का 60 किलो दूध, 40 किलो दही, 15 किलो बूरा, 2 किलो घी, 2 किलो शहद, एक किलो केसर जल से तैयार पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। श्रीजी की आरती के बाद भक्तों को पंचामृत प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!