गांधी जयन्ती पर शुरू हुई गांधी वाटिका, स्कूलों और कॉलेज के विद्यार्थियों ने की विजिट

जयपुर में एक नए पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगी गांधी वाटिका – शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व

जयपुर। शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग रवि जैन ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को सेन्ट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) शुरु हो गई है।

शासन सचिव ने बताया कि पहले दिन एक हजार से अधिक की संख्या में कॉलेज एवं स्कूल के विद्यार्थियों एवं आमजन ने गांधी वाटिका देखी तथा गांधीजी के जीवन यात्रा को जाना। गांधी वाटिका में गांधी जी के बचपन, उनकी जीवन यात्रा, दक्षिण अफ्रीका यात्रा, सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन, चौरी-चोरा आन्दोलन इत्यादि को दर्शाया गया है।

शासन सचिव रवि जैन ने बताया कि गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) जयपुर में एक नए पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगी। उन्होंने बताया कि गांधी दर्शन म्यूजियम को देखकर यहां आने वाले विद्यार्थी और आगन्तुक पर्यटक गांधी जी के जीवन दर्शन से प्रेरित होंगे।

शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग रवि जैन ने बताया कि गांधी वाटिका (गांधी दर्शन म्यूजियम) गांधी जयन्ती से प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक पर्यटकों के लिए प्रतिदिन खुली रहेगी। पर्यटकों के लिए म्यूजियम माह अक्टूबर में नि:शुल्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!