गणेश मंदिर मार्ग पर गौमुख के पास मरम्मत कार्य निर्धारित समय से पहले हुआ पूरा

सवाई माधोपुर। रणथम्भौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले मार्ग पर गौमुख के पास आवश्यक मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य निर्धारित समय-सीमा से पूर्व पूर्ण कर लिया गया है। यह कार्य गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कराया गया।

उप वन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि मार्ग की स्थिति को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य कराया गया। लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम ने विशेष तत्परता एवं अथक मेहनत करते हुए कार्य को निर्धारित समय से पहले पूरा किया।

इस कार्य में जिला प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थाओं में हर संभव सहयोग प्रदान किया गया, जिससे मरम्मत कार्य को तेजी से पूर्ण करने में सहायता मिली।

हालांकि, क्षेत्र में अभी भी अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति बनी हुई है। अड़ा बालाजी के पास बड़ी मात्रा में पानी का बहाव होने के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल गणेश मंदिर मार्ग पर प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया है।

वन विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जैसे ही जल प्रवाह एवं मार्ग की स्थिति श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के अनुकूल होगी, मार्ग को खोलने के संबंध में आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

#NewsExpressRajasthan #Ranthambore #TrinetraGaneshTemple #SawaiMadhopur #RajasthanTourism #GaneshTempleRoute

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!