जयपुर में पांडुलिपियों का खजाना सजा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया उद्घाटन

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में राजस्थान संस्कृत अकादमी एवं वैदिक हेरिटेज एवं पांडुलिपि शोध संस्थान द्वारा आयोजित पांडुलिपि प्रदर्शनी और 21 दिवसीय लिपि प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के अंतर्गत चल रही पांडुलिपियों के डिजिटाइजेशन कार्य की सराहना की।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन और दुर्लभ पांडुलिपियां हमारी सांस्कृतिक और वैदिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। उनका संरक्षण और डिजिटाइजेशन ज्ञान-संपदा को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं, लिपियों और शास्त्रीय ज्ञान से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं, जिससे युवाओं में अपनी जड़ों के प्रति समझ और सम्मान बढ़ता है।

दिया कुमारी ने 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल युवाओं में भारतीय भाषाओं और लिपियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।कार्यक्रम में जयपुर संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार और राजस्थान संस्कृत अकादमी की निदेशक डॉ. लता श्रीमाली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#NewsExpressRajasthan #JaipurEvent #ManuscriptExhibition #GyanBharatamMission #DigitalHeritage #IndianCulture #VedicHeritage #RajasthanCulture #PreserveHistory #CulturalLegacy #SanskritAcademy #HeritageIndia #DigitalIndia #AncientWisdom #JaipurNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!