फैक्ट सोसायटी ने शुरू किया पौधारोपण अभियान, 500 पौधे लगाने का लक्ष्य

सुनील शर्मा ने किया अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आई सोसायटी

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फैक्ट सोसायटी की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांगानेर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सोसायटी अध्यक्ष अचलदीप सिंह ने बताया कि सोसायटी की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए कुल 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम में लोकमंच अध्यक्ष नीरज पांथरी, डॉ रामलाल शर्मा, अमन सिंह, चन्द्रमोहन बैरवा, अमित सिंह और तूफान सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण के महत्व पर जोर देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!