वन्यजीव सप्ताह के समापन पर 1000 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, विजेताओं का हुआ सम्मान

जमवारामगढ़, रायसर और अजबगढ़ के स्कूलों में हुईं प्रश्नोत्तरी, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएं

जयपुर। वन्यजीव सप्ताह 2026 के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का समापन गुरुवार को रेंज जमवारामगढ़ परिसर में हुआ। सप्ताहभर चले आयोजनों में जमवारामगढ़, रायसर एवं अजबगढ़ रेंज क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

करीब 1000 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

वन्यजीव संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूलों में प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 वर्ग के करीब 1000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पौधारोपण और संरक्षण का दिलाया संकल्प

समापन समारोह में उप वन संरक्षक जगदीश चंद गुप्ता ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित सदस्यों को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए संकल्पित भी किया।

कार्यक्रम में सहायक वन संरक्षक तरुण प्रकाश, क्षेत्रीय वन अधिकारी पंकज शर्मा, कुलदीप सिंह चौहान सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों को वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!