जयपुर। जयपुर में 17 से 19 सितंबर 2026 तक राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (RDTM) और इसके तुरंत बाद 20 से 22 सितंबर तक जोधपुर में पहला मारवाड़ ट्रैवल मार्ट (MTM) आयोजित होगा। दोनों आयोजनों के पोस्टर का विमोचन केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में किया।
इस मौके पर FHTR और JHAR प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। शेखावत ने इस पहल के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और विविध पर्यटन अनुभवों को देश-दुनिया के पर्यटकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
FHTR अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शाहपुरा ने कहा कि ट्रैवल मार्ट स्थानीय पर्यटन कारोबारियों और हितधारकों को नया मंच देगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राजस्थान के स्थानीय उत्पादों व अनूठे पर्यटन अनुभवों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसे ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करने वाला कदम बताया।
RDTM और MTM का आयोजन एफएचटीआर द्वारा राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (HRAR), राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (RATO) और जोधपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (JHARΑ) समेत विभिन्न पर्यटन हितधारक संगठन सहयोग कर रहे हैं। सितंबर में राजस्थान में पर्यटन के दो बड़े आयोजन—जयपुर से जोधपुर तक पर्यटन कारोबार और विरासत को मिलेगा नया मंच।
#NewsExpressRajasthan #RajasthanTourism #RDTM2026 #MarwarTravelMart #JaipurTourism #JodhpurTourism
