महिला मजदूर की मौत के बाद आगामी आदेश तक सफारी संचालन पर रोक, CWLW अरुण प्रसाद ने लिया पार्क की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में महिला मजदूर की बाघ के हमले में मौत की घटना के बाद वन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। नाहरगढ़ की टाइगर और लायन सफारी को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है। सफारी संचालन को लेकर अब विभाग के अगले आदेश का इंतजार रहेगा।
इसी बीच मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक (CWLW) अरुण प्रसाद ने शुक्रवार को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का दौरा किया। उनके साथ वन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पार्क में सुरक्षा व्यवस्था, बाड़ों की स्थिति और कर्मचारियों के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया।
वहीं, महिला मजदूर पर हमला करने वाले बाघ शिवाजी को भी कुछ दिनों के लिए ऑफ डिस्प्ले रखने का फैसला किया है। विभाग घटना के सभी पहलुओं की समीक्षा कर रहा है।
अधिकारियों के दौरे के बाद अब निगाहें विभाग के आगामी आदेश पर हैं। टाइगर और लायन सफारी कब दोबारा शुरू होगी, इसका फैसला सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।
#NewsExpressRajasthan #NahargarhBiologicalPark #TigerAttack #JaipurNews #WildlifeNews #RajasthanNews
