प्रवासी भारतीयों के मुद्दों पर चर्चा, जयपुर-बैंकॉक फ्लाइट और पर्यटन कारोबार को लेकर उठी आवाज
बैंकॉक। थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास में अप्रवासी भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त भारतीय राजदूत पुनीत अग्रवाल से मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बैठक में थाईलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय, व्यापारिक गतिविधियों और दोनों देशों के आपसी सहयोग को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
प्रतिनिधिमंडल में राजस्थान से संजय गौड़, बिहार से रंजीत सिंह, उड़ीसा से के.बी. महंताजी, हरियाणा से सुरेश राठी व धर्मेंद्र शर्मा, दिल्ली से विकास अरोड़ा, उत्तर प्रदेश से शांतनु जी और महाराष्ट्र से हिमांशु भगत शामिल रहे।

बैठक के दौरान संजय गौड़ ने जयपुर से बैंकॉक के लिए सीधी फ्लाइट नहीं होने से राजस्थानियों और व्यापारियों को होने वाली परेशानियों से राजदूत को अवगत कराया। उन्होंने आगामी दिनों में वीजा प्रक्रिया में संभावित बदलावों से पर्यटन एवं बिजनेस सेक्टर पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी भी दी।
#NewsExpressRajasthan#IndiaThailandRelations #IndianCommunityAbroad #BangkokIndia #BusinessDelegation #GlobalIndianCommunity
