टाइगर रिजर्व के आसपास के गांवों में विशेष अभियान जारी, खतरनाक वायरस को वन्यजीवों तक पहुंचने से रोकने की कवायद
सवाई माधोपुर। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों को कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) के खतरे से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक शारदा प्रताप सिंह के निर्देशानुसार रणथंभौर टाइगर रिजर्व (प्रथम) सवाई माधोपुर तथा रणथंभौर टाइगर रिजर्व (द्वितीय) करौली में वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा अभयारण्य से सटे गांवों में श्वानों का टीकाकरण किया जा रहा है।
अभियान के तहत सवाई माधोपुर वन मंडल की फलोदी, खंडार और आरओपीटी परिक्षेत्र के आमली, हलोंदा, खंडार, गणेशधाम और शेरपुर सहित विभिन्न गांवों में 25 मई से 9 जून तक श्वानों को कैनाइन डिस्टेंपर का टीका लगाया गया। वहीं करौली वन मंडल की नैनिया की और मंडरायल परिक्षेत्र के खोह, डांग भावपुर, ऊंची मुवारी, हरिकी, कल्याणपुरा तथा नींदर-झरीला गांवों में 28 मई से 9 जून तक टीकाकरण अभियान संचालित किया गया।

वन अधिकारियों के अनुसार यह वायरस श्वानों से वन्यजीवों में फैल सकता है, जिससे बाघ, तेंदुआ और अन्य मांसाहारी वन्यजीव प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में श्वानों का टीकाकरण वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभाग का यह अभियान लगातार जारी है।
#NewsExpressRajasthan #RanthamboreTigerReserve #WildlifeConservation #TigerConservation #CanineDistemperVirus #CDVVaccination #WildlifeProtection #ForestDepartment #SaveWildlife #Ranthambore #Biodiversity #AnimalHealth #ConservationEfforts #TigerReserve #NatureConservation #WildlifeSafety #IndiaWildlife #EcoProtection #ForestNews #WildlifeCare #TrendingNow
