जनगणना 2027 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व-गणना में लिया भाग

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण के इस महाअभियान में जुड़ने की अपील की

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनगणना 2027 के तहत 1 मई से प्रारंभ हुई स्व-गणना में स्वयं भाग लेकर नागरिकों को प्रेरित किया। उन्होंने आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपना विवरण भरते हुए आवश्यक जानकारी दर्ज कर फॉर्म सबमिट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना 2027 डिजिटल और विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस महाअभियान से प्रत्येक नागरिक जुड़े एवं राष्ट्र निर्माण के इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग देकर इसे सफल बनाए। 

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत प्रगणक 16 मई से घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्य शुरू करेंगे। इससे 15 दिन पहले 1 मई से 15 मई तक आमजन को स्व-गणना की विशेष सुविधा दी गई है, जिसमें नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं।

#NewsExpressRajasthan #Census2027 #DigitalIndia #SelfEnumeration #BhajanlalSharma #Rajasthan #Jaipur #IndiaDevelopment #ViksitBharat2047 #NationBuilding #PublicParticipation #EGovernance #DigitalCensus #IndiaGrowth #CitizenEngagement #NewIndia #GovernmentInitiative #SmartGovernance #CensusDrive #India2027 #EmpowerCitizens

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!