राजस्थान पर्यटन विभाग की अनूठी प्रस्तुति

जयपुर। राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा इंटरनेशनल जैज़ डे के अवसर पर गुरूवार शाम 7 बजे जयपुर में झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के मुख्य सभागार में जैज म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जा रहा है। पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ के अनुसार कार्यक्रम की दिल्ली के न्यूग्रूव जैज क्लैक्टिव बैंड द्वारा दी जाएगी। जिसका नेतृत्व वोकलिस्ट गौरव करेंगे। यह समूह जैज़, इम्प्रोवाइज़ेशन, स्वर, वादन और कथात्मक संगीत के मिश्रण के लिए जाना जाता है।

पारंपरिक जैज़ को आधुनिक संगीत भाषा से जोड़ते हुए यह बैंड रिद्म, भावनात्मक अभिव्यक्ति और मुक्त ध्वनियों के माध्यम से श्रोताओं को जैज़ संगीत की संगीतमय दुनिया में ले जाएगा। न्यूग्रूव जैज क्लैक्टिव बैंड में ड्रम्स पर आदित्य, डबल ब्रास पर द्विज, सेक्साफोन पर जोनास व गिटार पर पारिजात परफॉर्म करेंगे।

News express rajasthan #WorldJazzDay #JazzNight #JaipurEvents #LiveMusicIndia #RajasthanTourism #JazzConcert #MusicLovers #IncredibleIndia #CulturalEvents #JazzVibes #LiveInJaipur #MusicFestival #ExploreJaipur #EventNight #JazzExperience

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!