विश्व धरोहर दिवस पर जंतर-मंतर में सजी संस्कृति की रंगत, पर्यटकों को मिला निःशुल्क प्रवेश

जंतर मंतर में पारंपरिक स्वागत, रंगोली, कठपुतली कला और धरोहर जागरूकता का अनूठा संगम

जयपुर। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित जंतर मंतर में पर्यटकों के लिए निःशुल्क प्रवेश रखा गया। इस दौरान देशी-विदेशी पर्यटकों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्मारक परिसर में रंगोली सजाई गई, जिसने माहौल को और आकर्षक बना दिया।
पर्यटकों ने इस अद्भुत वैज्ञानिक और सांस्कृतिक धरोहर का भ्रमण कर इसकी विशेषताओं को करीब से जाना।

अधीक्षक प्रतिभा यादव ने बताया कि धरोहर जागरूकता अभियान के तहत लोगों को संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यालय स्टाफ और गाइड्स द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए। इस अवसर पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट और लोक कलाकारों की कठपुतली कला ने कार्यक्रम को और यादगार बना दिया।

#NewsExpressRajasthan #WorldHeritageDay #JantarMantar #JaipurHeritage #IncredibleIndia #CulturalIndia #HeritageWalk #ExploreJaipur #RajasthanTourism #TravelIndia #HeritageLovers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!