जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर दी जानकारी, मई से शुरू होगा पहला चरण

जयपुर। देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक कवायदों में शामिल भारत की जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां अब तेज हो गई हैं। शुक्रवार को झालाना डूंगरी स्थित जनगणना कार्य निदेशालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इसके प्रथम चरण—मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से जुड़ी अहम जानकारी साझा की गई।
निदेशक जनगणना कार्य बिष्णु चरण मल्लिक ने बताया कि पहला चरण 16 मई से 14 जून 2026 के बीच संचालित किया जाएगा, जबकि 1 मई से 15 मई तक स्व-गणना #SelfEnumeration की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

1.60 लाख कार्मिक करेंगे घर-घर सर्वे, 33 प्रश्नों पर होगा डेटा संग्रह
राजस्थान में इस बड़े अभियान के तहत करीब 1.60 लाख प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर अधिसूचित 33 प्रश्नों के आधार पर जानकारी एकत्र करेंगे। प्रेसवार्ता में आमजन की भूमिका को भी स्पष्ट किया गया, ताकि यह राष्ट्रीय कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ेगा हर नागरिक
इस बार जनगणना प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों पर विशेष जोर दिया गया है।
सीएमएमएस पोर्टल और मकान सूचीकरण ऐप का डेमो प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

चार चरणों में पूरी होगी स्व-गणना प्रक्रिया
जनगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया को चार आसान चरणों में विभाजित किया गया है।
पंजीकरण: आधिकारिक पोर्टल पर लॉग-इन कर परिवार प्रमुख का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना
सत्यापन: ओटीपी के जरिए पहचान सत्यापन और नक्शे पर निवास स्थान चिन्हित करना
जानकारी भरना: सभी विवरण भरकर प्रीव्यू और अंतिम सबमिशन
फील्ड वेरिफिकेशन: गणनाकर्ता घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे
अंतिम चरण के बाद प्रत्येक परिवार को एक यूनिक SE ID जारी की जाएगी।

पारदर्शिता और जनभागीदारी बनेगी सफलता की कुंजी
अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल पहल से जनगणना प्रक्रिया अधिक सटीक, तेज और पारदर्शी बनेगी। साथ ही आमजन की सक्रिय भागीदारी इस महाअभियान की सफलता का आधार होगी।

#NewsExpressRajasthan #Census2027 #IndiaCensus #DigitalCensus #SelfEnumeration #DataDrivenIndia #SmartGovernance #RajasthanNews #JaipurNews #PublicParticipation #DigitalIndia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!