जयपुर। आतिथ्य उद्योग में हाउसकीपिंग को पेशेवर उत्कृष्टता के केंद्र में स्थापित करने के उद्देश्य से आईएचएम जयपुर में शनिवार को ‘हाउसकीपर्स कॉन्क्लेव 4.0’ का सफल आयोजन हुआ। यह कॉन्क्लेव प्रोफेशनल हाउसकीपर्स एसोसिएशन (PHA) और ए यंग यूनाइटेड विजनरी एसोसिएशन (UVA) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें होटल उद्योग के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत नृत्य से हुआ। कॉन्क्लेव में हाउसकीपिंग को केवल संचालन तक सीमित न रखते हुए उसे अतिथि अनुभव, स्वच्छता प्रबंधन और ब्रांड प्रतिष्ठा से जोड़ने पर जोर दिया गया। पीएचए उपाध्यक्ष भारती सिंह ने संगठन की 2026 की विजन और प्रशिक्षण पहलों को प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि आईटीसी के जनरल मैनेजर दीपेंद्र राणा ने कहा कि हाउसकीपिंग ही होटल का पहला प्रभाव तय करती है और अतिथि संतुष्टि का आधार है। वहीं, संस्थान की प्राचार्या निमिषा सेठ ने उद्योग अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण पर बल दिया।
कॉन्क्लेव में तकनीक, गुणवत्ता सामग्री और आधुनिक दृष्टिकोण पर आधारित प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।
#NewsExpressRajasthan#HousekeepingConclave #IHMJaipur #HospitalityIndustry #GuestExperience #HotelManagement #ProfessionalExcellence #CleanlinessMatters #HospitalityLeaders #SkillDevelopment #FutureOfHospitality
