जवाहर कला केंद्र हुआ पूरी तरह डिजिटल: अब सभी वेन्यू की बुकिंग ऑनलाइन, नई जेन-जी फ्रेंडली वेबसाइट भी जल्द

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया पोस्टर लॉन्च, ओबीएमएस पोर्टल से सरल और पारदर्शी बुकिंग, देशभर से बैठे-बैठे बुक होंगे जेकेके के सभी वेन्यू

जयपुर। राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण केंद्र जवाहर कला केंद्र #JKK अब डिजिटल इंडिया मिशन के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। कला, नाटक, संगीत और प्रदर्शनियों के प्रमुख स्थल जेकेके में अब सभी वेन्यू की बुकिंग पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है, जिससे आयोजकों को पारदर्शी, सरल और तेज़ सुविधा मिलेगी।

शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पोस्टर लॉन्च कर इस आधुनिक ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम की शुरुआत की। इस अवसर पर जेकेके की अतिरिक्त महानिदेशक प्रियंका राठौड़ और सहायक प्रोग्रामर गोविंद शर्मा उपस्थित थे। यह सुविधा राजस्थान सरकार के ओबीएमएस पोर्टल (obms-tourist.rajasthan.gov.in) के माध्यम से उपलब्ध है, जहां आयोजनकर्ता अब घर बैठे वेन्यू की उपलब्धता देखकर बुकिंग कर सकेंगे।

ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही जेकेके जनवरी 2026 से आगे के सभी कार्यक्रमों के लिए डिजिटल सिस्टम का उपयोग करेगा। जेकेके की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया पर भी सभी अपडेट उपलब्ध रहेंगे।

ऑनलाइन बुकिंग के मुख्य लाभ
हर वेन्यू की एरिया, क्षमता और विवरण की स्पष्ट जानकारी
देशभर से बिना विजिट किए वेन्यू की सीधी बुकिंग
इवेंट प्लानिंग में आसानी
आवेदन से भुगतान तक पूरी प्रक्रिया एक ही पोर्टल पर
हर स्टेप पर ईमेल/मोबाइल पर अलर्ट, बढ़ेगी पारदर्शिता

ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध वेन्यू
ऑडिटोरियम – रंगायन, कृष्णायन, ओपन एयर थिएटर
गैलरी – अलंकार, सुरेख, सुकृति, सुदर्शन, चतुर्दिक-I और II, पारिजात-I और II, साउथ एक्सटेंशन, शिल्पग्राम, रिहर्सल हॉल

इसके साथ ही जेकेके जल्द ही नई जेन-जी फ्रेंडली वेबसाइट लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें यूजर्स के रजिस्टर होते ही आगामी इवेंट्स की जानकारी सीधे उनके मोबाइल पर पहुंचेगी। जेकेके का डिजिटलीकरण कला प्रेमियों के लिए एक बड़ा बदलाव साबित होगा।

#NewsExpressRajasthan #DigitalJKK #JKKOnlineBooking #ArtMeetsTech #JaipurCultureHub #OBMSPortal #GenZFriendlyJKK #SmartBooking #CulturalInnovation #JKKEvents #DigitalIndiaArts #BookYourVenue #JKKGoesDigital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!