आमेर महल में आए 15 हजार से अधिक पर्यटक, वहीं हवामहल में आए 13022 पर्यटक

पर्यटन स्थलों पर आज भी बढ़ सकती है टूरिस्ट्स की संख्या

टीम एनएक्सआर जयपुर। गुलाबी नगरी पर्यटकों के लिए फेवरेट डेस्टिनेश के रूप में उभरकर सामने आई है। इस बीच आमेर महल पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल माना जा रहा है। यहां शनिवार को 15881 पर्यटक आए। महल आने पर पर्यटकों को सेगवे राइड, हाथी सवारी और ड्रोन से अपनी वीडियो बनवाने का मौका मिल रहा है।

वहीं दूसरी ओर हवामहल स्मारक के प्रति भी देशी और विदेशी पर्यटकों का रुझान बढ़ा है। यहां 13022 पर्यटक आए। यहां आकर पर्यटक स्मारक के विभिन्न हिस्सों को निहारते हैं। साथ ही यहां कठपुतली नृत्य का भी लुत्फ उठा रहे हैं। आयुर्वेद भवन में सालों पुरानी पाषाण प्रतिमाएं भी निहारने का मौका मिल रहा है।

जंतर मंतर स्मारक आने वाले पर्यटकों में यहां के यंत्रों की जानकारी पाने की उत्सुकता देखी जाती है। इसके अतिरिक्त यहां के इंटरप्रिटेशन सेंटर में भी पर्यटकों को इस संबंध में जानकारी मिल रही है। स्मारक में शनिवार को 9188 पर्यटक आए। ईसरलाट की बात करें तो यहां 178 पर्यटक आए।

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में शनिवार को 6975 पर्यटक आए। यहां इन्हें सालों पुराने हथियार, सिक्के, कारपेट, पेंटिंग्स, हैंडीक्राफ्ट सहित अन्य एंटीक वस्तुएं देखने को मिलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!