श्रीश्याम प्रभु बने सांवरिया सेठ, नोटों से हुआ मनमोहक श्रृंगार

दही हांडी रही आकर्षण का केंद्र, कान्हा-राधारानी के स्वरूप में पहुंचे बच्चे

जयपुर। मुरलीपुरा के विकास नगर विस्तार स्थित श्रीश्याम मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गायत्री परिवार के मनु महाराज के सान्निध्य में दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया।
जन्माष्टमी महोत्सव में दही हांडी कार्यक्रम आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। बड़ी संख्या में बच्चे कान्हा और राधारानी का स्वरूप धारण कर मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

इस अवसर पर श्रीश्याम प्रभु का लाखों रुपए के नोटों से मनमोहक श्रृंगार किया गया। नोटों से सजे श्याम प्रभु सांवरिया सेठ के स्वरूप में बेहद आकर्षक नजर आए। मंदिर में विशेष रूप से फूल बंगला झांकी भी सजाई गई।

मंदिर के पुजारी मोतीलाल सैनी ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। आयोजन में विकास नगर विकास समिति के अध्यक्ष पन्नालाल तंवर, सचिव ओम प्रकाश शर्मा सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और श्रद्धालु सहभागी बने।

#NewsExpressRajasthan #KrishnaJanmashtami #ShyamBaba #SanwaliyaSeth #JanmashtamiCelebration #JaipurNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!