जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20वें संस्करण में जुटेंगी देश-दुनिया की दिग्गज हस्तियां

राहुल अकरकर, सिमी गरेवाल और विशाल भारद्वाज भी होंगे शामिल

14 से 18 जनवरी 2027 तक होटल क्लार्क्स आमेर में सजेगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल अपने ऐतिहासिक 20वें संस्करण के साथ एक बार फिर दुनिया की नामचीन साहित्यिक, सांस्कृतिक और कलात्मक हस्तियों का जमावड़ा बनने जा रहा है। वेदांता द्वारा प्रस्तुत इस आयोजन में जाने-माने रेस्तरां संचालक राहुल अकरकर, दिग्गज अभिनेत्री सिमी गरेवाल और मशहूर फिल्मकार विशाल भारद्वाज सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां शिरकत करेंगी।

14 से 18 जनवरी 2027 तक होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित होने वाले इस पांच दिवसीय फेस्टिवल में भारत और विदेशों के लेखक, कवि, इतिहासकार, अर्थशास्त्री, पत्रकार, कलाकार और विचारक जुटेंगे। भारतीय हस्तियों में गायिका रेखा भारद्वाज, लेखक जीत थायिल, अभिनेता जॉय सेनगुप्ता, कवि रंजीत होस्कोटे और हिंदी लेखक दिव्य प्रकाश दुबे भी शामिल होंगे।

अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं में नोबेल पुरस्कार विजेता ओल्गा तोकार्चुक, सुधा मूर्ति, जेम्स वुड, एस्थर डुफ्लो, नील मैकग्रेगर, क्लेयर मेसुड, सर पॉल नर्स, अक्षता मूर्ति और मिशाल हुसैन प्रमुख हैं। इसके अलावा अर्थशास्त्री माइकल ग्रीनस्टोन, पूर्व जी20 शेरपा अमिताभ कांत और शेफ आसमा खान भी आयोजन का हिस्सा होंगे।

#NewsExpressRajasthan #JaipurLiteratureFestival #JLF2027 #JaipurDiaries #LiteratureFestival #RajasthanTourism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!