वन्यजीव सप्ताह–2026 का समापन, विजेताओं को मिले पुरस्कार

आवास जुड़ेंगे, तभी वन्यजीव पनपेंगे—प्राकृतिक आवास, गलियारों और सह-अस्तित्व संरक्षण का संदेश

जयपुर। वन विभाग की ओर से “Connecting Habitats, Thriving Wildlife” यानी “आवासों को जोड़ना, वन्यजीवों को समृद्ध बनाना” थीम पर आयोजित वन्यजीव सप्ताह–2026 का गुरुवार को अरण्य भवन में समापन हुआ। समारोह में सप्ताहभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

समारोह में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) अरिजीत बनर्जी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार उपाध्याय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक शिखा मेहरा तथा अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के.सी.ए. अरुण प्रसाद सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

वन्यजीव सप्ताह के दौरान प्रदेशभर में विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों, वन्यजीव प्रेमियों और आमजन की भागीदारी से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। चित्रकला, पोस्टर निर्माण, वॉल पेंटिंग, रंगोली, फेस पेंटिंग, फोटोग्राफी, निबंध लेखन और क्विज जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता का संदेश रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।

इस वर्ष की थीम में प्राकृतिक आवासों को जोड़ने, वन्यजीव गलियारों और पारिस्थितिक कनेक्टिविटी को सुरक्षित रखने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व को मजबूत करने का संदेश दिया गया। समारोह में आयोजन को सफल बनाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और वन्यजीव प्रेमियों के योगदान की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!