मुंबई। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े और विजनरी फिल्ममेकर्स में से एक, संजय लीला भंसाली आने वाले साल में अपने फैंस को अपनी मंच वेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज के साथ एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में टैलेंटेड स्टार्स जैसे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक ग्रैंड रोमांटिक वॉर ड्रामा है जिसमें इन तीनों को एक साथ देखना बेहद खास होने वाला है।
ऐसे में, हमेशा शानदार कहानियों को अपने अनोखे ग्रैंड स्टाइल और लाजवाब विजुअल्स के साथ दिखाने के लिए मशहूर संजय लीला भंसाली से इस बार भी देश से लेकर विदेश तक के दर्शकों की उम्मीदें बंधी हुई है कि इस बार भी वह कुछ जबरदस्त लेकर आ रहे हैं। दर्शकों के बीच फिल्म को देखने को लेकर बढ़ रही बेसब्री के बीच एक नया अपडेट सामने आया है। अपडेट के मुताबिक संजय लीला भंसाली ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। अब जैसे की शूटिंग पूरी हो चुकी है तो संजय लीला भंसाली का पूरा ध्यान फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर होने वाला है।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर 2027 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है, ऐसे में यह अपडेट लोगों की बेसब्री को और बढ़ाने वाला है। हालांकि अब तक दर्शकों ने फिल्म की एक झलक तक नहीं देखी है, ऐसे में सभी द्वारा यह देखने का इंतजार किया जा रहा है कि आखिर में इस फिल्म की रूपरेखा कैसी होने वाली है। फिल्म की रिलीज के समय थिएटर्स में भारी भीड़ देखने की उम्मीद है, क्योंकि मार्क्स ने रिलीज के लिए रिपब्लिक डे के मौके को चुना गया है। बता दे की फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
कहानी कहने के अपने अलग तरह के नजरिए के लिए मशहूर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फ़िल्म लव एंड वॉर से उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। फिल्म को सबसे ज्यादा खास बनाती है इंडस्ट्री के तीन बेहद टैलेंटेड और वर्सटाइल एक्टर्स का भंसाली के बेहतरीन निर्देशन की क्षमता के साथ आना। बड़े स्केल पर बनाए जा रही फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अहम भूमिका में हैं। ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी, 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह फ़िल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी।
#NewsExpressRajasthan #LoveAndWar #SanjayLeelaBhansali #RanbirKapoor #AliaBhatt #VickyKaushal
