बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग सख्त, HOF अरिजीत बनर्जी ने जारी किया आदेश
जयपुर। जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए रेंज अधिकारी गौरव कुमार समेत तीन अधिकारियों को APO कर दिया गया है। इनमें सहायक वनपाल एवं नाका प्रभारी प्रदीप कुमार तथा सहायक वनपाल एवं एन्क्लोजर प्रभारी सोनू मीणा भी शामिल हैं।
इससे पहले वनरक्षक हंसा चौधरी को भी निलंबित किया जा चुका है। वहीं पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी एसीएफ जितेंद्र सिंह शेखावत को सौंपी गई है। वन विभाग के HOF अरिजीत बनर्जी ने अधिकारियों पर कार्रवाई से संबंधित आदेश जारी किए हैं।
गौरतलब है कि नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के एनक्लोजर नंबर 16 में काम करने के दौरान बाघ के हमले में एक महिला मजदूर की मौत हो गई थी। घटना के बाद पार्क की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं।
#NewsExpressRajasthan #NahargarhBiologicalPark #TigerAttack #JaipurNews #WildlifeNews #RajasthanNews
