सरिस्का में ST-19 संग चार शावकों की धमक, बफर जोन में पर्यटकों को शानदार साइटिंग

बेहतर प्रे-बेस और पानी की व्यवस्था से वन्यजीवों को अनुकूल माहौल, बाघों की संख्या 50 के पार

जयपुर। अलवर स्थित Sariska Tiger Reserve के बफर क्षेत्र में इन दिनों बाघिन ST-19 अपने चार शावकों के साथ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लगातार हो रही साइटिंग से पर्यटकों में उत्साह देखा जा रहा है। आज भी बफर जोन में पहुंचे सैलानियों को बाघिन और उसके शावकों के दीदार का यादगार अनुभव मिला।

वन विभाग द्वारा क्षेत्र में प्रे-बेस और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे वन्यजीवों को बेहतर वातावरण मिल रहा है और उनकी सक्रियता बढ़ी है। यही कारण है कि सरिस्का में अब वन्यजीव पर्यटन को नया आयाम मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में बाघों के पुनर्स्थापन के बाद सरिस्का में बाघों की संख्या शावकों सहित 50 के पार पहुंच चुकी है।

#NewsExpressRajasthan #SariskaTigerReserve #TigerSighting #WildlifeIndia #SaveTigers #NaturePhotography #TigerCub #IncredibleIndia #WildlifeSafari #BigCats #EcoTourism

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!