अकबरपुर रेंज में कैमरा ट्रैप में दिखे तीनों शावक, बाघ संरक्षण के प्रयासों को मिली नई सफलता
जयपुर। Sariska Tiger Reserve से वन्यजीव प्रेमियों के लिए उत्साहजनक खबर सामने आई है। यहां बाघिन ST-17 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। सरिस्का बाघ परियोजना की अकबरपुर रेंज में कैमरा ट्रैप चित्रों और भू-गश्त के आधार पर इन शावकों की पुष्टि की गई है।
सरिस्का बाघ परियोजना के क्षेत्र निदेशक संग्राम सिंह कटियार ने बताया कि कैमरा ट्रैप में बाघिन ST-17 अपने तीनों शावकों के साथ स्पष्ट रूप से दिखाई दी है। प्रारंभिक अवलोकन में बाघिन और शावकों की गतिविधियां सामान्य और सुरक्षित पाई गई हैं।
उल्लेखनीय है कि बाघिन ST-17 इससे पहले भी शावकों को जन्म दे चुकी है और यह उसका दूसरा सफल प्रजनन है। इन तीन नवजात शावकों के जन्म से सरिस्का में बाघों की संख्या में और वृद्धि हुई है, जो संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाता है
#NewsExpressRajastha #SariskaTigerReserve #TigerCubs #SaveTigers #WildlifeConservation #TigerSuccessStory #IncredibleIndia #WildlifeIndia #BigCats #NatureWins #ConservationSuccess
