ऐतिहासिक प्रदर्शनी ने खींचा दर्शकों का ध्यान, सामूहिक गायन और सेल्फी प्वाइंट बना युवाओं का आकर्षण
जयपुर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वंदे मातरम्@150 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत जवाहर कला केंद्र, जयपुर में रविवार को एक विशेष सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वतंत्रता का मंत्र—वंदे मातरम् एवं समृद्धि का मंत्र—आत्मनिर्भर भारत के ध्येय वाक्य के साथ प्रदेशभर में चल रही कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा रहा।
कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग की संयुक्त सचिव एवं जवाहर कला केंद्र की अतिरिक्त महानिदेशक अनुराधा गोगिया ने बताया कि इस अवसर पर वंदे मातरम् से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों, दस्तावेजों एवं महत्वपूर्ण जानकारियों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। प्रदर्शनी के प्रति युवाओं और कला प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान युवा कलाकारों, आगंतुकों, विद्यार्थियों एवं जेकेके अधिकारियों द्वारा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया, जिससे वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। वहीं सेल्फी संग वंदे मातरम् प्वाइंट पर युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।अनुराधा गोगिया ने कहा कि इस पहल से दर्शकों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय चेतना का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।
#NewsExpressRajasthan #VandeMataram150 #FreedomMantra #SelfReliantIndia #Patriotism #CulturalHeritage #JawaharKalaKendra #NationalPride #VandeMataram
