जयपुर। बाघ संरक्षण के लिए जागरूकता और समर्थन को बढावा देने के लिए 28 जून को #SariskaTigerReserve सरिस्का दिवस 2025 के अवसर पर सरिस्का परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। #TigressSt2 बाघिन एसटी 2 सरिस्का टाईगर रिजर्व में रणथम्भौर टाईगर रिजर्व से पुनर्स्थापित पहली बाघिन थी। इसने सरिस्का के लिए बाघ पुनर्वासकरण और पारिस्थतिकीय मूल्य के लिए एक अद्वितीय योगदान दिया है।
बाघिन एसटी 2 ने सरिस्का बाघ अभयारण्य में विभिन्न पीढ़ियों में 34 शावकों के जन्म में अहम योगदान दिया है। जो सरिस्का के पुनरुद्धार में एक आधारभूत भूमिका निभा रहा है। बाघिन एसटी 2 (राजमाता) के योगदान को देखते हुए सरिस्का में स्मारक बनाने की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई थी।
अब इस स्मारक का अनावरण 28 जून को केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं वन मंत्री संजय शर्मा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में #Sariskatigerreserve सरिस्का बाघ अभयारण्य में बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वन कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। परियोजना के दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में फील्ड स्टाफ द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों के लिए आवश्यक राशन किट वितरित की जाएगी।
इस अवसर पर पेट्रोनेट एनर्जी लिमिटेड द्वारा बाघ परियोजना सरिस्का में वन्यजीव सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए एक वाहन आधिकारिक तौर पर वन विभाग को उपलब्ध करवाया जाएगा।