संयुक्त वन कर्मचारी संघ ने वन बल प्रमुख का जताया आभार

जयपुर। वन विभाग द्वारा राजस्थान पुलिस की तर्ज पर वन कर्मचारियों को लाभ दिलाने के लिए वन विभाग का एसबीआई बैंक से एमओयू होने पर संयुक्त वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की ओर से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) अरिजीत बनर्जी तथा एपीसीसीएफ अरुण प्रसाद का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विभागीय समिति अध्यक्ष प्रकाश चंद यादव, तकनीकी कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष अजयवीर सिंह, वन अधीनस्थ से जोगेंद्र सिंह, महामंत्री चेतन नूनिवाल, सुबोध दादीच,अशोक शर्मा, बजरंग सिंह, सुरेन्द्र सिंह द्वारा स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!