क्लीन राजस्थान अभियान के तहत गुलाबी नगरी में चमकी स्वच्छता की नई मिसाल

पैलेस ऑन व्हील्स और लोहागढ़ समूह ने जयपुर में चलाया सफाई अभियान

प्रशासन के साथ मिलकर गांधी नगर स्टेशन से आमेर किले तक फैलाई स्वच्छता की रोशनी

जयपुर। राजस्थान की शाही विरासत और आतिथ्य के प्रतीक पैलेस ऑन व्हील्स तथा लोहागढ़ समूह द्वारा संचालित क्लीन राजस्थान अभियान ने आज जयपुर में स्वच्छता का नया अध्याय रचा। भरतपुर और जैसलमेर में उल्लेखनीय सफलता के बाद यह अभियान अब राजस्थान के प्रमुख शहरों में गति पकड़ रहा है।

जयपुर में पैलेस ऑन व्हील्स के 40 विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से पहले शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों गांधी नगर रेलवे स्टेशन, अल्बर्ट हॉल, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, जल महल, आमेर किला और दिल्ली रोड पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान झाड़ियों की कटाई, कचरा निस्तारण, सार्वजनिक शौचालयों की धुलाई और सड़कों की सफाई जैसे कार्य किए गए।

लोहागढ़ समूह के अध्यक्ष श्री भगत सिंह लोहागढ़ ने कहा कि
हमारा लक्ष्य है कि राजस्थान का हर पर्यटन स्थल स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर दिखे, ताकि पर्यटक यहां की संस्कृति और आतिथ्य के साथ स्वच्छता का भी अनुभव करें। स्वच्छ पर्यटन, सशक्त राजस्थान हमारा संदेश है।

#NewsExpressRajasthan #CleanRajasthan #SwachhRajasthan #CleanTourismStrongRajasthan #PalaceOnWheels #LohagarhGroup #JaipurCleanUpDrive #SwachhBharatMission #IncredibleIndia #RajasthanTourism #EcoFriendlyTravel #SustainableTourism #JaipurHeritage #CleanIndiaGreenIndia #TravelResponsibly #RajasthanPride

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!