जयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल हरीभाऊ बागडे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल हरीभाऊ बागडे ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन सेक्टर को बढ़ाने के लिए अपार संभावनाएं है। इसके लिए हमें लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। जिससे प्रदेश में अधिक से अधिक पर्यटक आने का प्लान बना सके। विशेष रूप से राजस्थान की हवेलियां एवं हेरिटेज विश्व प्रसिद्ध है जो पर्यटकों को यहां आने के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष हुसैन खान, संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणविजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
होटल फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
