सीकर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज खाटूश्यामजी मंदिर में पहुंच बाबा श्याम के दर्शन किए । तीन बाण के धारी श्री खाटू श्याम जी के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस दौरान स्वदेश दर्शन योजना के तहत खाटू श्याम जी में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

दिया कुमारी ने विशेष रूप से पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाटू धाम राजस्थान की आस्था का केंद्र है, इसलिए यहां आने वाले हर श्रद्धालु का अनुभव सुखद और व्यवस्थित होना चाहिए।
#NewsExpressRajasthan #DiyaKumari #KhatuShyamJi #RajasthanFaith #DivineBlessings #SpiritualJourney #KhatuDham #TempleVisit #PeaceAndProsperity #RajasthanDevelopment #DevotionAndDiscipline #DeputyCMVisit #IncredibleIndia
