संगीत से सजेगी गुलाबी नगरी की शाम, कविता कृष्णमूर्ति के सुरों संग ‘सृजन द स्पार्क’ का आयोजन

वायलिन के जादूगर पद्मविभूषण डॉ. एल. सुब्रमण्यम को मिलेगा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025’


जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में संगीत का जादू बिखरने वाला है। सृजन द स्पार्क जयपुर की ओर से 25 अक्टूबर को बिड़ला सभागार में आयोजित होने जा रहा कार्यक्रम ‘अ मेलोडियस इवनिंग विद कविता कृष्णमूर्ति’ संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम साबित होगा।

पदमश्री कविता कृष्णमूर्ति, जिन्होंने 20 से अधिक भाषाओं में अपनी मधुर आवाज़ से भारतीय संगीत को समृद्ध किया है वें मंच पर लाइव प्रस्तुति देंगी। उनके साथ प्रसिद्ध गायक चेतन राणा भी सुरों का संगम रचेंगे। इस अवसर पर महान वायलिन वादक पद्मविभूषण डॉ. एल. सुब्रमण्यम को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में उभरते कलाकार उद्दव खंडेलवाल, हिमांगी छाबरा और हिरेन परदल को भी प्रस्तुति का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में सृजन द स्पार्क जयपुर के चीफ पैट्रन आईपीएस प्रसन्ना खमेसरा, राजेश नवलखा, सुरेश ढड्ढा और विनय चोरडिया उपस्थित रहेंगे।

#NewsExpressRajasthan #SrujanTheSpark #KavitaKrishnamurtiLive #JaipurMusicEvening #BirlaAuditoriumJaipur #DrLSubramaniam #LifetimeAchievementAward #MusicalNight #MelodiousEvening #IndianMusicLegend #PinkCityRhythms #LiveInJaipur #RajasthanEvents #MusicLovers #IncredibleIndiaMusic #CulturalEveningJaipur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!