सांता क्लॉज का मोम का पुतला मुख्य आकर्षण, सैलानी जमकर ले रहे सेल्फी
टीम एनएक्सआर जयपुर। क्रिसमस दुनिया भर में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। जयपुर वैक्स म्यूजियम प्रबंधन भी शांति, प्रेम और क्षमा के इस त्योहार को नाहरगढ़ किले में धूमधाम और भव्यता के साथ मना रहा है। हवा में कैरोल्स की आवाज़ के साथ बड़ा क्रिसमस ट्री सजाया गया है।
इस बीच सबसे बड़ा आकर्षण कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित सांता क्लॉज़ की मोम का पुतला है। पूरे दिन न केवल बच्चे बल्कि सभी उम्र के लोग उसके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे। जयपुर वैक्स म्यूजियम के संस्थापक निदेशक अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों में शहर के पर्यटन स्थल पर्यटकों की उपस्थिति से गुलज़ार होंगे हैं। वैक्स म्यूजियम में पर्यटकों के अवलोकनार्थ विभिन्न लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, जादू शो, कठपुतली शो और विभिन्न कार्यक्रम हो रहे है। इस पूरी अवधि में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए गतिविधियों की योजना बनाई गई है। बुधवार को क्रिसमस के दिन बच्चों को चॉकलेट और उपहार भी बांटे जाएंगे।
#NewsExpressRajasthan #JaipurWaxMuseumNews #BrekingNewsRajasthan #TrendingNewsRajasthan #JaipurBrekingNews