जयपुर। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 53 आईएएस, 24 आईपीएस, 34 आईएफएस और 113 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस दौरान 53 आईएएस अधिकारियों के तबादले करने के साथ ही चार आईएएस अधिकारी अपने वर्तमान पद के साथ ही राज्यहित में दिए गए अतिरिक्त कार्यभार को भी संभालेंगे। तबादलों की सबसे लंबी सूची आरएएस अधिकारियों की रही।
शिखा मेहरा संभालेंगी CWLW का जिम्मा
राज्य सरकार ने वन विभाग में भी बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएफएस अधिकारियों को बदला है। शिखा मेहरा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के पद पर लगाया है। पवन कुमार उपाध्याय को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक, समन्वय के पद पर लगाया है। अनुराग भारद्वाज को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य आयोजना एवं वन बंदोबस्त एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक आईटी का जिम्मा दिया है। इसके अतिरिक्त अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।