राजस्थान पर्यटन विभाग शुरू करेगा राज्य पर्यटन पुरस्कार : दिया कुमारी

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि राजस्थान में पर्यटन विभाग की ओर से राज्य पर्यटन पुरस्कार शुरू किए जाएंगे। जिसमें पर्यटन के क्षेत्र में अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में टूरिज्म पॉलिसी, टूरिज्म यूनिट पॉलिसी, फिल्म पॉलिसी की तरह रेस्पॉन्सीबल टूरिज्म पॉलिसी बनाने की सम्भावना पर काम किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान पर्यटन विभाग के सहयोग से शुक्रवार को जयपुर के एक होटल में आउटलुक भारतीय जिम्मेदार पर्यटन राज्य पुरस्कार राजस्थान 2025 के तीसरे संस्करण के आयोजन के अवसर पर अपने सम्बोधन में उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण व पर्यटन विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। पानी, बिजली और वृक्षों को बचाने के लिए अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव लाने होंगे।

दिया कुमारी ने कहा कि 2024 में, राजस्थान ने 23 करोड़ से ज़्यादा घरेलू यात्रियों और 21 लाख विदेशी पर्यटकों का राजस्थान आगमन हुआ। जिससे राजस्थान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या के हिसाब से भारत में पांचवां सबसे अधिक पर्यटकों द्वारा भ्रमण किया जाने वाला राज्य बन गया है।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पुरस्कार विजेता को हार्दिक बधाई दी और आतिथ्य के साथ-साथ विरासत को भी महत्व देने वाले पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र को आकार देने में मदद करने वाले प्रत्येक व्यक्ति और संगठन के प्रति भी आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!