अमेरिकी पर्यटकों की पहली पसंद बना राजस्थान

राजस्थान पर्यटन की विविधता यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया के पर्यटकों को कर रही आकर्षित

जयपुर। यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका #usa व यूनाइटेड किंगडम #uk सहित यूरोपिय देशों को राजस्थान पर्यटन खासा पंसद है। राजस्थान में विदेशी पर्यटक यात्राओं में यूएसए व यूके क्रमशः पहले व दूसरे स्थान पर हैं। राजस्थान पर्यटन की विविधता यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया से लगातार पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल वर्ष 2024 तक भारत में कुल 96,57,003 विदेशी पर्यटकों का आगमन हुआ, जिसमें से 20,72,407 विदेशी पर्यटकों ने राजस्थान की यात्रा की। विदेशी पर्यटक यात्राओं की यह संख्या राजस्थान पर्यटन की अहमियत इसलिए भी दर्शाती है क्योंकि वर्ष-2023 की तुलना में वर्ष-2024 में प्रदेश विदेशी यात्राओं में 21.92 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई साथ ही वर्ष-2025 की पहले तीन महीने में 7,88,735 विदेशी यात्राएं हो चुकी हैं।

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ के अनुसार राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा विदेशों में आयोजित होने वाले ट्रेवल मार्ट व फेयर्स में भागीदारी का ही परिणाम है कि राजस्थान में विदेशी पर्यटक यात्राओं में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल एण्ड फ्रेंच ट्रेवल मार्ट #IFTM, टॉप रेसा, पेरिस फ्रान्स, टूरिज्म एक्सपो #JATA, जापान, वर्ल्ड ट्रेवल मार्केट #WTM लंदन, यूके, स्पेन में आयोजित होने वाला इंटरनेशनल ट्रेवल फेयर #FITUR या बर्लिन में आयोजित किया जाने वाले इंटरनेशनल टूरिज्म बोर्स बर्लिन (ITB) कुछ ऐसे ट्रेवल मार्ट व फेयर हैं जो अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी देश के लिए विदेशी पर्यटक यात्राओं को सुनिश्चित करते हैं।

संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रदेश में राजस्थान में होने वाली विदेशी पर्यटक यात्राओं के प्रमुख तीस देशों की बात करें तो यूएसए और यूके बाद तकरीबन दस से अधिक यूरोपिय देशों से पर्यटक लगातार राजस्थान का रुख कर रहें हैं। इस कारण से विदेशों में आयोजित होने वाले ट्रेवल मार्ट्स व फेयर्स में प्रदेश पर्यटन की भागीदारी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है।

प्रमुख दस देश जहां से पर्यटकों ने किया राजस्थान का रुख
वर्ष 2022 2023 2024
1 यूएसए 64891 135275 157817
2 यूके 29532 96394 128994
3 फ्रांस 34999 97157 125469
4 इटली 14886 56388 77868
5 जर्मनी 18303 60220 77797
6 ऑस्ट्रेलिया 15841 48140 68283
7 स्पेन 17420 41552 45344
8 आयरलैंड 5239 20609 26779
9 कनाडा 7918 18437 25834
10 जापान 4659 16229 25748

प्रमुख देश जिन्हें पसंद है राजस्थान पर्यटन

यूरोप : यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, इटली, जर्मनी, स्पेन, आयरलैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, रशियन फेडरेशन।
उत्तरी अमेरिका : यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!