भारतीय मानक समय के अनुसार रात 10:59 बजे से शुरू होगा आंशिक सूर्यग्रहण
चंद्रमा ढक लेगा सूर्य का 85.5 प्रतिशत हिस्सा, भारत में नहीं दिखाई देगा यह खगोलीय नज़ारा
न्यूज़ीलैंड, पूर्वी मलानेशिया और पश्चिमी अंटार्कटिका में देगा दिखाई
उज्जैन। जीवाजी वेधशाला, उज्जैन के अनुसार इस वर्ष का अंतिम आंशिक सूर्यग्रहण अमावस्या की तिथि पर 21-22 सितंबर की मध्यरात्रि को लगेगा। भारतीय मानक समय के अनुसार ग्रहण 21 सितंबर की रात 10:59:08 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर को रात 03:23:06 बजे समाप्त होगा।
ग्रहण की मध्य स्थिति 22 सितंबर की रात 01:11:09 बजे रहेगी, जब चंद्रमा सूर्य के लगभग 85.5 प्रतिशत हिस्से को ढक लेगा। हालांकि, भारत में यह दृश्य नहीं दिखेगा क्योंकि ग्रहण का समय रात्रि में रहेगा।
यह दुर्लभ खगोलीय घटना न्यूज़ीलैंड, पूर्वी मलानेशिया, दक्षिणी पोलिनेशिया, पश्चिमी अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में अच्छी तरह देखी जा सकेगी।
शासकीय जीवाजी वेधशाला, उज्जैन के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि सूर्यग्रहण जैसी घटनाएं खगोल विज्ञान के अध्ययन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं और इनके माध्यम से खगोलीय पिंडों की गति को समझने का अवसर मिलता है।
#NewsExpressRajasthan #SolarEclipse2025 #PartialSolarEclipse #SkyWatch #AstronomyEvent #CelestialPhenomena #SpaceLovers #EclipseObservation #SolarEclipseNews #SkyGazing #CosmicEvent #NewZealandSky #AstronomyLovers #Eclipse2025 #CelestialEvent