जयपुर। वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा की ओर से 22 मई को उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का दौरा किया था। इस दौरान औचक निरीक्षण में यहां अनियमितताएं पाए जाने पर मंत्री संजय शर्मा ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को उप वन संरक्षक सुनील कुमार सिंह और रेंजर आर एस राठौड़ को एपीओ किया गया है। इस संबंध में वन विभाग के उप सचिव अशोक कुमार योगी ने एक आदेश जारी किए हैं।
औचक निरीक्षण में अनियमितताएं आईं सामने, उप वन संरक्षक और रेंजर एपीओ
