दीपों से जगमगाया गोविंद देवजी मंदिर

धनतेरस से भैया दूज तक चलेगी विशेष रोशनी, दर्शन के लिए खास इंतजाम

जयपुर। दीपावली पर्व के अवसर पर गोविंद देवजी मंदिर में रोशनी और विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। धनतेरस से मंदिर में छह दिवसीय रोशनी का शुभारंभ हुआ, जो भैया दूज तक चलेगी। रूप चतुर्दशी की शाम ठाकुरजी को पीली लंपा पोशाक पहनाई गई और दीपदान किया गया। इस दिन राधाजी का विशेष पूजन भी होगा।

दीपावली के दिन, 20 अक्टूबर को दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और मंदिर प्रशासन ने निर्जला एकादशी की तर्ज पर विशेष दर्शन व्यवस्था लागू की है। मंगला झांकी सुबह 4 बजे से शुरू होकर शयन झांकी रात 8:15 बजे तक चलेगी।

प्रवेश व्यवस्था : श्रद्धालुओं का प्रवेश सिर्फ मुख्य द्वार से होगा। जय निवास बाग से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

बाहर से आए श्रद्धालु मंदिर रैंप से दर्शन कर सकेंगे, जबकि नंगे पांव भक्त अंतरंग दर्शन कर पाएंगे।

विशेष दिशा-निर्देश: बीमार श्रद्धालु (हृदय, श्वास, बीपी, डायबिटीज आदि रोगी) Govindam App के माध्यम से ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं। कीमती सामान, बैग, पर्स, आभूषण न लाएं। पानी की बोतल साथ रखें, संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

दर्शन समय सारणी: मंगला झांकी: प्रातः 4:00 – 6:30

धूप झांकी: प्रातः 7:00 – 9:00, श्रृंगार झांकी: 9:30 – 10:15

राजभोग झांकी: 10:45 – 11:45, ग्वाल झांकी: 4:45 – 5:15

संध्या झांकी: 5:45 – 7:30, शयन झांकी: 8:00 – 8:15

#NewsExpressRajasthan #GovindDevjiTemple #JaipurDiwali2025 #DivineDarshan #FestivalOfLights #SpecialDarshan #TempleGuidelines #GovindamApp #DevotionAndDiscipline #DiwaliAtGovindDevji #SafeDarshanExperience

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!