वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को किया रेस्क्यू

जयपुर। पानी की अच्छी आवक के चलते आमेर सागर भी छलक गया है। वहीं शुक्रवार सुबह सागर से निकलकर एक मगरमच्छ खेड़ी गेट स्थित हर्षनाथ भेरूजी के मंदिर के पास पहुंच गया। इसे देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने सुबह करीब 8.15 मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। जिसे नाहरगढ़ जैविक उद्यान ले जाया गया। जानकारी के अनुसार मगरमच्छ को यहां स्थित रामसागर में छोड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!