सोशल मीडिया का असर, नई सोच, नई दिशा
संगीत और संवाद से सजी युवाओं की प्रेरणादायक शाम
जयपुर। वंदेमातरम मार्ग स्थित ब्लैक एंड व्हाइट बिस्ट्रो में शनिवार रात आयोजित टॉक शो और ओपनिंग नाइट ने युवाओं को संवाद और मनोरंजन का अनोखा मंच दिया। कार्यक्रम में नामी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और विशेषज्ञों ने आज की युवा पीढ़ी पर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव पर अपने विचार साझा किए।
चर्चा के दौरान वक्ताओं ने बताया कि सोशल मीडिया जहां युवाओं को नई संभावनाओं और अभिव्यक्ति के अवसर दे रहा है, वहीं यह उनकी सोच और जीवनशैली को भी गहराई से प्रभावित कर रहा है। सकारात्मक उपयोग से प्रेरणा और सफलता की राह खुल सकती है, जबकि दुरुपयोग से मानसिक दबाव और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।
रात का दूसरा आकर्षण रहा म्यूज़िक और डांस पार्टी, जिसमें युवाओं ने जोश और उमंग के साथ भाग लिया। संगीत, रोशनी और विचारों की इस शाम ने मनोरंजन के साथ-साथ एक सोच भी जगाई ‘सोशल मीडिया का असर, अब जिम्मेदारी से’।
#NewsExpressRajasthan #SocialMediaImpact #YouthVibes #InfluencerTalks #DanceAndDialogue #JaipurEvents #DigitalGeneration #InspirationNight #BistroBuzz
