उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का चौमूं बायपास पर बसों का औचक निरीक्षण

जयपुर। राज्य में सुरक्षित और सुगम परिवहन व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शनिवार को सीकर प्रवास से जयपुर लौटते समय चौमूं बायपास पर रोडवेज और निजी बसों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों तथा दो निजी स्लीपर बसों में पाई गई तकनीकी और संचालन संबंधी कमियों की जानकारी चालक व परिचालक को दी और तत्काल सुधार के निर्देश जारी किए।

डॉ. बैरवा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बसों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन हो।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आधुनिक परिवहन सेवाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राजस्थान की सड़क परिवहन सेवाएं आधुनिक, सुरक्षित और जनहितकारी बनें। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

#NewsExpressRajasthan #PremchandBairwa #JaipurNews #SafeTravelRajasthan #ChomuBypassInspection #RajasthanTransport #PassengerSafetyFirst #RoadwaysInspection #RajasthanGovernment #PublicTransportReform #SafeJourney

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!