ब्यावर में महिला सशक्तिकरण की गूंज, दिया कुमारी ने दिलाया आत्मनिर्भरता का संकल्प, स्वदेशी अपनाने और समाज को सशक्त बनाने पर दिया जोर
ब्यावर। मोतीमहल गार्डन में आयोजित अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सभा राजस्थान द्वारा आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके आगमन पर साफा, शाल और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिला है।
दिया कुमारी ने कहा कि हम सभी यहां से यह संकल्प लेकर जाएं कि हर महिला कम से कम 50 अन्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़े, ताकि हर घर तक लाभ पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने और विदेशी उत्पादों से परहेज करने का भी आग्रह किया, ताकि देश में रोजगार बढ़े और विकसित भारत का सपना साकार हो सके।
कार्यक्रम में विधायक शंकर रावत, विधायक अनिता भदेल, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम पंवार, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष सविता शर्मा, और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
#WomenEmpowerment #SelfReliantIndia #DiyaKumari #MatriShaktiSummit #EmpoweredWomen #BeawarEvent #SwadeshiMovement #WomenLeadership #InspiringIndia #StrengthOfWomen
