‘स्वच्छता अभियान’, भारत पर्यटन जयपुर ने चलाया विशेष अभियान 5.0

पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता का संदेश

जयपुर। भारत पर्यटन जयपुर (पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा बुधवार को विशेष अभियान 5.0 (स्वच्छ भारत मिशन) के तहत जल महल पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में टूरिस्ट गाइड्स एसोसिएशन, जयपुर के लगभग 70 सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने जल महल की पाल पर सफाई अभियान चलाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भारत पर्यटन जयपुर के निदेशक राजेंद्र कुमार भाटी,
टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तथा गुजरात पर्यटन विभाग से अवधेश पाराशर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों में पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता और जिम्मेदार पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। सभी प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

#NewsExpressRajasthan#CleanIndia #SwachhBharatMission #SpecialCampaign5 #IncredibleIndia #CleanTourism #JalMahalJaipur #SustainableTourism #TourismForChange #ResponsibleTravel #IndiaTourism #CleanAndGreenIndia #JaipurDiaries #EcoFriendlyTravel #TourismAwareness #SwachhBharatAbhiyan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!