जयपुर। भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता विनय आनंद ने आज जयपुर स्थित खजाना महल म्यूजियम का भ्रमण किया। म्यूजियम में संरक्षित अनमोल पत्थरों, ऐतिहासिक आभूषणों और दुर्लभ संग्रह को देखकर वे काफी प्रभावित नजर आए। खास तौर पर राम सेतु के तैरते पत्थरों को देखकर वे भावुक हो गए। पत्थरों को हाथ में लेते हुए उन्होंने गहरी आस्था और आध्यात्मिक अनुभूति व्यक्त की।
विनय आनंद ने बताया कि वे भगवान हनुमान के सच्चे भक्त हैं और राम सेतु से जुड़े अवशेषों को देखकर उन्हें अपनी धार्मिक आस्था से जुड़ने का विशेष अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे दुर्लभ और पवित्र संग्रह न केवल इतिहास को जीवंत रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति और आस्था से जोड़ने का कार्य भी करते हैं।

विजिट के दौरान अभिनेता ने म्यूजियम में प्रदर्शित बॉलीवुड आभूषण संग्रह की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संग्रह भारतीय सिनेमा की भव्यता और रचनात्मकता को बखूबी दर्शाता है। म्यूजियम के संस्थापक निदेशक अनूप श्रीवास्तव ने विनय आनंद का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। दोनों पुराने मित्र भी हैं, जिससे यह मुलाकात और भी आत्मीय बन गई।
यह यात्रा विनय आनंद के आध्यात्मिक दौरे का हिस्सा रही।

अपनी आने वाली ओटीटी सीरीज एसीपी विक्रांत के लॉन्च से पहले उन्होंने उज्जैन के महाकाल मंदिर, खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी के दर्शन किए। 75 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके विनय आनंद का यह दौरा उनके कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति गहरे लगाव को दर्शाता है। खजाना महल म्यूजियम में उनका आगमन संस्थान के लिए भी एक खास और यादगार पल रहा
#NewsExpressRajasthan#VinayAnand #KhazanaMahalMuseum #JaipurVisit #RamSetu #FloatingStones #SpiritualJourney #IndianCulture #BollywoodJewelry #MuseumTour #HeritageOfIndia #FaithAndCulture
