लकी अली के सुरों ने महकाई गुलाबी शाम, जयपुर झूमा संगीत की मस्ती में

जेईसीसी में ‘लकी लाइव’ कॉन्सर्ट में गूंजे सदाबहार नग़मे, दर्शक हुए सुरों की दुनिया में खोए

जयपुर। गुलाबी नगरी की ठंडी शाम में जब लकी अली मंच पर उतरे, तो संगीत और सादगी का ऐसा संगम हुआ जिसने हर दिल को छू लिया। जयपुर एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर JECC में आयोजित उनके लाइव कॉन्सर्ट ने शनिवार की रात को एक यादगार अनुभव में बदल दिया। सफेद कोट में मंच पर कदम रखते ही दर्शकों ने तालियों और कैमरों की रोशनी से उनका स्वागत किया।

कॉन्सर्ट की शुरुआत उनके क्लासिक गीत अंजानी राहों में फिर क्या ढूंढता फिर… से हुई, और फिर सुरों की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही थी। कहां से तू आती है, तेरी ही वफ़ा में, न तुम जानो न हम जैसे गानों ने दर्शकों को पुरानी यादों में डूबो दिया।

बांसुरी की मधुर धुनों और लकी अली की खनकती आवाज़ ने माहौल को और जादुई बना दिया। जब उन्होंने गौरी तेरी आंखें कहें…गाया, तो पूरा ऑडिटोरियम उनके साथ सुर मिलाने लगा। इसके बाद उन्होंने राजस्थानी रंग में ढला गीत पल्लो लटके रे गौरी… गाकर स्थानीय जुड़ाव को और गहरा किया।

समापन में जीने के लिए जरूरी है ये…और आ भी जा…जैसे सदाबहार गीतों ने दर्शकों को एक भावनात्मक यात्रा पर पहुंचा दिया। यह शाम साबित कर गई कि लकी अली के सुर आज भी समय से परे और हर दिल के करीब हैं।

#NewsExpressRajasthan #LuckyAliLive #JaipurConcert #MusicalMagic #SoulfulEvening #IndianMusicLegend #RajasthanVibes #JECCJaipur #LiveInConcert #LuckyAliVibes #UnpluggedMelodies #MusicInTheAir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!