5 वर्षों में 61 करोड़ से अधिक की आय, पर्यटन से वन संरक्षण को मिली नई ऊर्जा
बांधवगढ़, कान्हा, पन्ना, पेंच और सतपुड़ा रिजर्व बने खास आकर्षण के केंद्र
भोपाल। वन्य जीव पर्यटन में मध्यप्रदेश विशेष आकर्षण का केन्द्र बनकर उभरा है। टाइगर रिजर्व में देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रदेश के टाइगर रिजर्व में वर्ष 2024-25 में 32 हजार 528, कान्हा टाइगर रिजर्व में 23 हजार 59, पन्ना टाइगर रिजर्व में 15 हजार 201, पेंच टाइगर रिजर्व में 13 हजार 127 और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 10 हजार 38 विदेशी पर्यटक की उपस्थिति रही।
जबकि वर्ष 2023-24 में विदेशी पर्यटकों की संख्या बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 25 हजार 894, कान्हा टाइगर रिजर्व में 18 हजार 179, पन्ना टाइगर रिजर्व में 12 हजार 538, पेंच टाइगर रिजर्व में 9 हजार 856 और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 6 हजार 876 थी।
मध्यपदेश टाइगर रिजर्व में पांच वर्ष में भारतीय पर्यटकों की संख्या 7 लाख 38 हजार 637 और विदेशी पर्यटकों की संख्या 85 हजार 742 रही। इस तरह कुल 8 लाख 24 हजार 379 पर्यटकों की संख्या रही। पांच वर्षों में टाइगर रिजर्व की लगभग 61 करोड़ 22 लाख रुपए की आय हुई है।
#NewsExpressRajasthan #TigerStateMP #WildlifeTourism MPTigerReserves #BandhavgarhSafari #KanhaNationalPark #SatpuraTigers #PannaTigerReserve #PenchWildlife #ExploreMadhyaPradesh #SaveTheTigers #TigerSafariMP #MPTourismRise #MadhyaPradeshWildlife #ForeignTouristsIndia